महावीर प्रश्नोत्तरी(Mahavir Bhagwan Question Answer 1)
प्रश्न :श्री महावीर भगवान के शासन देव का नाम बताइये?
उत्तर :ग्रह्यक देव (मातंगयक्ष)।
प्रश्न : श्री महावीर भगवान के शासन देव क्षेत्रपालों के नाम बताइये?
उत्तर :1. कुमुद
2. अंजन
3. चामर
4. पुष्पदन्तजी।
प्रश्न : श्री महावीर भगवान के कितने गणधर थे?
उत्तर : ग्यारह गणधर।
प्रश्न :श्री महावीर भगवान के प्रमुख गणधर कौन थे?
उत्तर : श्री गौतम गणधर।
प्रश्न : श्री महावीर भगवान के समोशरण मे कुल कितने मुनि थे?
उत्तर : चैदह हजार मुनि।
प्रश्न : श्री महावीर भगवान के समोशरण मे कितने पूर्वधर मुनि थे?
उत्तर : तीन सौ पूर्वाधर मुनि।
प्रश्न : श्री महावीर भगवान के समोशरण मे कितने शिक्षक मुनि थे?
उत्तर :नौ हजार नौ सौ शिक्षक मुनि।
प्रश्न : श्री महावीर भगवान के समोशरण मे कितने अवधि ज्ञानी मुनि थे?
उत्तर : एक हजार तीन सौ अवधि ज्ञानी मुनि।
प्रश्न : श्री महावीर भगवान के समोशरण मे कितने केवली थे?
उत्तर : सात सौ केवली।
प्रश्न : श्री महावीर भगवान के समोशरण मे कितने विक्रिया धारी मुनि थे?
उत्तर : नौ सौ विक्रिया धारी मुनि।
प्रश्न : श्री महावीर भगवान के समोशरण मे कितने विपुलमति ज्ञानी थे?
उत्तर :पांच सौ विपुलमति मुनि।
प्रश्न : श्री महावीर भगवान के समोशरण मे कितने वादी मुनि थे?
उत्तर : चार सौ वादी मुनि।
प्रश्न : श्री महावीर भगवान के समोशरण मे कितनी आर्यिकायें थीं?
उत्तर :छत्तीस हजार आर्यिकायें।
प्रश्न : श्री महावीर भगवान के समोशरण मे प्रमुख आर्यिका कौन थी?
उत्तर :गणिनी प्रमुख आर्यिका श्री चंदनाजी।
प्रश्न : श्री महावीर भगवान के समोशरण मे कितने श्रावक थे?
उत्तर : एक लाख श्रावक।
प्रश्न :श्री महावीर भगवान के समोशरण मे कितने श्राविकायें थी?
उत्तर : तीन लाख आर्यिकायें।
प्रश्न : श्री महावीर भगवान को मोक्ष किस तिथि मे हुआ था?
उत्तर : कार्तिक कृष्णा अमावस्या को।
प्रश्न : श्री महावीर भगवान को मोक्ष किस काल मे हुआ था?
उत्तर : प्रत्यूष काल प्रातःकाल की बेला में।
प्रश्न : श्री महावीर भगवान को मोक्ष किस नक्षत्र मे हुआ था?
उत्तर :स्वाति नक्षत्र में।
प्रश्न : श्री महावीर भगवान किस स्थान से मोक्ष को गये थे?
उत्तर :पावापुरी से।
प्रश्न : श्री महावीर भगवान कितने मुनियों के साथ मोक्ष को गये थे?
उत्तर : अकेले।
प्रश्न : श्री महावीर भगवान ने मोक्ष जाने से कितने समय पूर्व भोग निवृत्ति की?
उत्तर :दो दिन पूर्व।
प्रश्न :श्री महावीर भगवान ने कितने अनुबद्ध केवली थे?
उत्तर : तीन अनुबद्ध केवली।
प्रश्न : श्री महावीर भगवान के कितने मुनि शिष्यों ने तप करके अनुत्तर विमानो को प्राप्त किया?
उत्तर : आठ हजार आठ सौ मुनि शिष्यो ने।
प्रश्न :श्री महावीर भगवान के समोशरण मे कितने मुनियों ने मुक्ति को प्राप्त किया?
उत्तर :चार हजार चार सौ मुनियो ने।
प्रश्न : श्री महावीर भगवान के कितने मुनि शिष्यों ने तप करके पहले स्वर्ग से ग्रैवेयक तक के स्वर्गों को प्राप्त किया?
उत्तर :आठ सौ मुनियो ने।
प्रश्न : श्री महावीर भगवान का तीर्थ प्रवर्तन काल कितने वर्ष का है?
उत्तर : इक्कीस हजार व्यालिस वर्ष तक वीर का शासन रहेगा।